फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Pile of garbage near Judge Enclave, people troubled

Gurugram News: जज एंक्लेव के पास कचरे का ढेर, लोग परेशान

Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Pile of garbage near Judge Enclave, people troubled
कूड़ा निस्तारण के मानक नहीं हो पा रहे पूरे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 के पास कूड़ा डंप किए जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम की ओर से इसे रखने में मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम की जमीन के साथ वजीराबाद गांव के लोगों की जमीन है। जिस पर यह बनाया गया है। जज एंक्लेव के पीछे नगर निगम की ओर से कूड़े को ले जाया जाता है।
सेक्टर 56 के पीछे का यह क्षेत्र किसी जमाने में बहुत ही पॉश माना जाता था। कूड़े के सिस्टम से लोग परेशान हैं। आरडी सिटी में रहने वाले सुभाष कहते हैं कि कूड़ा डालें मगर यहां पर तो कूड़ा डालकर उसे फैलाया जाता है और उससे कबाड़ अलग किया जाता है। यहां पर उठने वाली बदबू से आस-पास के लोग परेशान हैं। सेक्टर 56 में रहने वाले संजय कहते हैं कि नगर निगम के बड़े अधिकारियों को लिखा गया है मगर अब तक इस समस्या से निजात नहीं मिली है। नगर निगम की जमीन के साथ आसपास वजीराबाद गांव के लोगों की विवादित जमीन है। जिस पर कब्जा के चक्कर में लोगों ने कूड़ा घर बना रखा है। सेक्टर 52 में रहने वालीं अर्चना यादव कहती हैं कि यहां पर कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। उसे रखने के लिए मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। नगर निगम को इसकी जांच कराने के साथ ही मानक को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन
कूड़े की समस्या को जल्द ही समाप्त किया जाएगा। आने वाले समय में उसे विस्थापित करने पर काम किया जा रहे हैं। नए टेंडर में सही स्थान का चयन किया जाएगा। - महाबीर, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed