फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People troubled by electricity crisis demonstrated at the residence of Deputy Commissioner and MLA

Gurugram News: बिजली संकट से परेशान लोगों ने उपायुक्त और विधायक आवास पर किया प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 03:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
People troubled by electricity crisis demonstrated at the residence of Deputy Commissioner and MLA
मध्य रात्रि को पटेल नगर वासियों का फूटा गुस्सा, रात में ही बिजली निगम ने लगाया नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली संकट झेल रहे पटेल नगर के निवासियों का गुस्सा सोमवार मध्य रात्रि को फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने रात के वक्त पहले उपायुक्त निशांत कुमार यादव और फिर गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला के आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि रविवार को रात 11 बजे से बिजली नहीं है। सोमवार को पूरे दिन बिजली नहीं थी और फिर शाम से लगातार बिजली निगम के कर्मचारी आश्वासन देते रहे कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी मगर मध्य रात्रि तक बिजली नहीं आई। शाम से लोग बिजली निगम के कार्यालय से लेकर स्थानीय अधिकारियों से लगातार पूछते रहे मगर कोई भी सटीक जानकारी देने को तैयार नहीं था। नतीजतन रात के वक्त लोग विरोध प्रदर्शन के लिए पहले उपायुक्त और फिर विधायक आवास पहुंचे।
प्रदर्शनकारियों से विधायक सुधीर सिंगला ने मुलाकात की और परेशानी की जानकारी ली। गुस्साए लोगों का कहना था कि उनके पड़ोस में बीमार बुजुर्ग हैं, उन्हें ऐसे उपकरण लगाए गए हैं, जिसके लिए लगातार बिजली की जरूरत है। विधायक ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की पेशकश की मगर लोगों ने कहा कि उन्हें घर पर रखा जा सकता है अगर बिजली रहे। विधायक की पहल पर बीमार बुजुर्ग के घर तत्काल डबल बैटरी वाले इन्वर्टर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

विधायक के पास मामला जाने के बाद बिजली निगम हरकत में आया। बिजली निगम के सिविल लाइंस जेई ने बताया कि पटेल नगर की गली संख्या दो में रात के करीब एक बजे दो क्रेन लाई गई। क्रेन को काफी मुश्किल से गली के अंदर लाया गया और खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। सुबह चार बजे तक पटेल नगर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि पटेल नगर में गली संख्या दो में पिछले दस साल से बदहाल तार थे, जिन्हें बदलने के लिए दिन में बिजली काटी गई थी मगर शाम के वक्त जब इन तारों को ट्रांसफार्मर से जोड़ कर बिजली चालू की गई तो ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर फुंक गया। रात के एक बजे क्रेन को काफी मशक्कत से पतली गली में लगाया गया, फिर देर रात बिजली व्यवस्था सुचारु की गई। ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है, यह भी खराब हो सकता है। पटेल नगर में ऐसे 10-12 प्वाइंट हैं जहां नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने की जरूरत है, मगर वहां खंभे लगाने पर लोग मना कर देते हैं। बिजली निगम को नए खंभे और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जगह की जरूरत होती है। वहां लोगों को विरोध हो जाता है।

इलाके के पूर्व पार्षद सुभाष सिंगला ने बताया कि वोल्टेज के उतार चढ़ाव के कारण कई दिनों से दिक्कत थी। बिजली संकट को लेकर प्रदर्शन करने वालों ने उनसे संपर्क नहीं किया। करीब 30 लोग प्रदर्शन के लिए विधायक आवास पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed