{"_id":"60856c508ebc3e8d5708e8ae","slug":"people-still-not-wearing-masks-gurgaon-news-noi5789156118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी मास्क नहीं लगा रहे लोग: मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी मास्क नहीं लगा रहे लोग: मेयर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। मेयर ने भी वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़कर पुलिस कमिश्नर के सामने कोरोना से बचाव के लिए ने सुझाव रखे। मेयर मधु आजाद ने पुलिस कमिश्नर से साफ तौर पर कहा कि शहर में अब भी काफी लोग बिना मास्क के नजर आते हैं। पुलिस कोविड काल के नियमों का सख्ती से पालन कराए। पुलिस कमिश्नर केके राव ने कहा कि बिना मास्क लोगों पर चालान की कार्रवाई जारी है, इसमें और तेजी लाई जाएगी।
करीब 20 मिनट की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़ी मेयर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने शहर में बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों की ओर पुलिस कमिश्नर का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि पुलिस इस तरह के मामलों से अभी पूरी तरह नहीं निपट पाई है। बिना मास्क के लोगों में संक्रमण फैलता ही जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि बिना मास्क लोगों पर चालान की कार्रवाई में और तेजी लाई जाएगी। वहीं, शहर में शादी समारोहों में जुटने वाली भीड़ पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों से सख्ती से भी निपटा जाएगा।
वारदातें होती रहती हैं, अभी मदद जरूरी
पुलिस अपने दर्जनों पीसीआर वाहनों को एंबुलेंसों में बदल देगी। कोरोना मरीजों की सहूलियत के लिए भारी पुलिस बल को इस काम में लगाएगी, इससे शहर में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस बल की कमी देखने को मिलेगी। एक सवाल के जवाब में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में वारदातें होती रहती हैं, अभी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लोगों की मदद करने का समय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी हुई है। पिछले एक सप्ताह में तीन बड़ी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं और कोई भी बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा है, इस सवाल पर पुलिस कमिश्नर कोई जवाब नहीं दे सके।