{"_id":"6a087e55897fc546370d9c50","slug":"people-are-troubled-by-the-garbage-heaps-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88162-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कूड़े के ढेर से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कूड़े के ढेर से लोग परेशान
विज्ञापन
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित राम विहार के पास खाली पड़े प्लॉट में शनिवार को कूड़े के ढेर में आग सुलगती नजर आई। इससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कूड़े का ढेर बढ़ जाने के बाद उसमें आग लगा दी जाती है। स्थानीय निवासी लोकेश दहिया और मोहित ने बताया कि कूड़े और सी एंड डी वेस्ट के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लाेगों ने आरोप लगाया कि आसपास के कुछ लोग और कुछ निजी सफाई कर्मी यहां आकर कूड़ा डाल जाते हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई करवाने की मांग की है।