फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People are getting quick benefits of government schemes due to the transparent system of the government

Gurugram News: सरकार के पारदर्शी सिस्टम से लोगों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ

Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
People are getting quick benefits of government schemes due to the transparent system of the government
मुख्यमंत्री ने स्कीमों के तहत जिले के 675 पात्र लाभार्थियों के खातों में डीबीटी माध्यम से स्थानांतरित की पेंशन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकार द्वारा विकसित पारदर्शी एवं डिजिटल सिस्टम के चलते अब आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का त्वरित और सीधा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित बैठक के दौरान वीसी कर विभिन्न स्कीमों के तहत जिले के पात्र लाभार्थियों के खाते में संबंधित स्कीम की राशि ट्रांसफर की।

उन्हें विश्वास दिलाया कि हरियाणा सरकार आमजन के सेवार्थ पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्कीमों के तहत 675 लोगों को लाभान्वित किया है। जिसमें वृद्धावस्था पेंशन के 435, निशक्तजन पेंशन के 14, विधवा पेंशन के 63, लाडली स्कीम के 19, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता स्कीम के 99, कैंसर रोगी वित्तीय सहायता स्कीम के 20, विदुर पेंशन के 23 तथा स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों के लिए वित्तिय सहायता स्कीम के 5 पात्र लाभार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी स्कीमों को पहचान पत्र से जोड़ने के बाद अब आमजन को राहत मिलने लगी है। वहीं अपात्र व्यक्तियों को भी सरल माध्यम से चिह्नित किया जा रहा है। डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिले में सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है ताकि पात्र लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलिए के सहायता पहुंच सके। आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता या योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं पंजीकरण करें और किसी दलाल अथवा अवैध वसूली से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed