फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Panchayat bans asking eunuchs for arbitrary money

Gurugram News: किन्नरों के मनमाने पैसे मांगने पर पंचायत ने लगाई रोक

Wed, 10 May 2023 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Panchayat bans asking eunuchs for arbitrary money
500 रुपये तक कर सकते हैं मांग, ज्यादा मांगने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गांव बहल्पा में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा पैसे लेने के लिए जबरदस्ती करने को लेकर पंचायत ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही पंचायत ने भोंडसी थाना पुलिस को भी किन्नरों द्वारा जबरदस्ती पैसे मांगने को लेकर पत्र लिखा है।
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन गांव में किन्नरों द्वारा जबरदस्ती मोटी रकम वसूली जाती है। इसी को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। गांव बहल्पा निवासी सत्य प्रकाश ने बताया कि बीते दिनों किन्नरों द्वारा एक गरीब आदमी से जबरदस्ती 5100 रुपये लेने का मामला सामने आया था। इससे पहले भी किन्नरों द्वारा गांव में लड़के के जन्म व शादी जैसे समारोह पर जबरदस्ती 21 हजार रुपये तक ले लिए जाते थे।
विज्ञापन

जब किन्नरों का विरोध किया जाता था, तो वह उनके घर से सामने तमाशा करना शुरू कर देते हैं। इसके चलते परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को लेकर पंचायत ने फैसला लिया है कि किन्नर गांव में सिर्फ 500 रुपये की मांग कर सकते हैं। ज्यादा पैसा देने के लिए व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। इसके बाद भी किन्नर ज्यादा पैसे की मांग करते हैं तो उनके गांव में ही प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। इसके साथ ही किन्नरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed