फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Overloaded vehicles are again running fast on Delhi-Mumbai Expressway

Gurugram News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर फर्राटा भर रहे हैं ओवरलोड वाहन

Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles are again running fast on Delhi-Mumbai Expressway
पिछले महीने एक पिकअप की टक्कर से सात लोगों की मौके पर मौत हो गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहन फिर फर्राटे भरने लगे हैं। कुछ दिन पहले बड़ा हादसा होने पर के यहां कुछ सख्ती देखी गई थी, लेकिन अब फिर से वहीं हालात नजर आ रहे हैं। तेज ओवरलोड वाहनों से हादसों का अंदेशा रहता है। लेकिन प्रशासन की कुछ दिनों की सख्ती के बाद हालात जस की तस हो गई है। इस एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर धर्म कांटे लगाए गए हैं। ताकि इन धर्म कांटे से गाड़ी की माप हो सके और ओवरलोड वाहनों को रोका जा सके। मेवात जिले में दो धर्म कांटे बनाए गए हैं, एक कांटा नूंह के जयसिंहपुर और एक फिरोजपुर झिरका में है। लेकिन ये दोनों ही कांटे अभी तक शुरू नहीं किए गए हैं। फिरोजपुर झिरका से ओवरलोड डंपर एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं। यहां गाड़ी स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित हो जाती है। जिसके कारण दुर्घटना हो रही है। पिछले महीने यहां एक पिकअप गाड़ी ने 11 लोगों को टक्कर मार दी थी। जिसमें से सात लोगों की मौके पर मौत हो गई थी । इसके बाद प्रशासन ने यहां शिकंजा कसा था। लेकिन अब अधिकारियों का ध्यान इस ओर से हट गया है और फिर से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।


----------

ओवरलोड वाहन को रोकने के लिए फिर से अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में सख्ती बरती जाएगी। लाखों के चालान काटे भी गए हैं। धर्म कांटे शुरू कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों की है। - मनीष सहगल, आरटीए नूंह
विज्ञापन




फोटो: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दौड़ता ओवरलोड डंपर।
फोटो: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed