{"_id":"69e63c187e0c2d68700a372e","slug":"over-500-complaints-received-at-the-lpg-control-room-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85501-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एलपीजी कंट्रोल रूम में आईं 500 से अधिक शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एलपीजी कंट्रोल रूम में आईं 500 से अधिक शिकायतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में बीते दो हफ्तों में एलपीजी कंट्रोल रूम पर 500 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं हैं। अधिकतर शिकायतें समय पर गैस बुकिंग के बाद भी डिलीवरी में हो रही देरी से संबंधित हैं। नए कनेक्शन पर लगी रोक को लेकर भी उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। एक महीने में नए एलपीजी कनेक्शन के लिए 20000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों की जांच कर जल्द समाधान किया जा रहा है।
डीएफएससी डॉ. अशोक रावत ने बताया कि कंट्रोल रूम में उपभोक्ता गैस की कमी, आपूर्ति में देरी या किसी भी अनियमितता की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 0124-2868930 पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है।