{"_id":"6a09cd26d217703b2f084503","slug":"ordered-goods-worth-rs-350-crore-and-did-not-pay-for-it-accused-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88329-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 3.50 करोड़ का माल मंगवाकर नहीं किया भुगतान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 3.50 करोड़ का माल मंगवाकर नहीं किया भुगतान, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई कंपनियों से माल मंगवाकर आगे बेचा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आर्थिक अपराध शाखा-2 ने 3.50 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 15 मई को एक आरोपी को सेक्टर-5 से गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अन्य कई साथियों के साथ मिलकर कई कंपनियों से माल मंगवाया व भुगतान नहीं किया। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों व सामान के बारे में पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेक्टर-5 निवासी सौरभ गोयल के रूप में हुई है। उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह पुष्पांजलि एंटरप्राइजेज फर्म का प्रोपराइटर है। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता फर्मों व कंपनियों से करोड़ों रुपये का माल (मसाले, जीरा, बादाम व अन्य सामान) मंगवाया और माल को आगे बेच दिया। बेचे गए सामान के लिए रुपये नकद लिए गए। वहीं, कंपनियों को फर्म के नाम से बाउंस चेक भेजकर भुगतान नहीं किया। इस तरह आरोपियों ने करीब 3.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
20 से अधिक कंपनियों ने दी थी शिकायत
20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 7 अक्तूबर 2025 को पुलिस को शिकयात दी थी। उन्होंने बताया था कि पुष्पांजलि एंटरप्राइजेज व उसके संचालक/सहयोगी सौरभ गोयल, मनीष, वीरेंद्र गोयल व अन्य लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न कंपनियों से माल (मसाले, जीरा, बादाम व अन्य सामान) मंगवाया। भुगतान के लिए चेक दिया गया। बाद में वह चेक बाउंस हो गए और आरोपियों ने राशि का भुगतान करने से इन्कार कर दिया। आरोपियों ने माल को आगे बेच दिया व अपने कार्यालय व मोबाइल बंद करके भाग गए। शिकायत के आधार पर सेक्टर-14 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आर्थिक अपराध शाखा-2 ने मामले में जांच की।
विज्ञापन
-- --
आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान, ठगी गई राशि व संबंधित लेन-देन के संबंध में जांच की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।