{"_id":"641a00e91f477e66a4043364","slug":"opposition-to-open-mdr-ward-in-civil-hospital-of-sohna-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-2665-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना के नागरिक अस्पताल में खुलने वाले एमडीआर वार्ड का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना के नागरिक अस्पताल में खुलने वाले एमडीआर वार्ड का विरोध
विज्ञापन
24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर होना है उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे के नागरिक अस्पताल में खुलने जा रहे एमडीआर वार्ड के विरोध में मंगलवार को लोगों ने एक बार फिर विरोध जताया। इसको लेकर सोहना व्यापार मंडल संघ, अग्रवाल सभा के प्रधान, योग मित्र मंडल सहित अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहलवान सतबीर खटाना, पार्षद सहित सामाजिक और राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि नागरिक अस्पताल पहुंचे। सभी ने एमडीआर वार्ड के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
पहलवान सतबीर खटाना , मनोज राघव बजरंगी, पार्षद हरीश नंदा ने कहा कि टीबी रोग बेहद संवेदनशील है। अस्पताल के साथ ही अनाजमंडी, सब्जी मंडी आदि हैं। यहां पर वार्ड शुरू होने से यहां पर भी संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है। इसे कहीं दूर जगह पर खोला जाए। सरकार के पास बहुत जगह है। मेवात के नलहड़ मेडिकल कॉलेज में खोल सकती है, जो पहाड़ी की तलहटी में है।
उन्होंने कहा कि 24 मार्च को पूरे इलाके की जनता अस्पताल के गेट पर धरना प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन करने वालों ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री ,स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रदीप सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
एसएमओ डॉ. दशरथ राव का कहना है कि 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर एमडीआर वार्ड खुलने जा रहा है। प्रदर्शन के मौके पर नरेश सरपंच खाई का, स्वराज सरपंच, दिनेश कुमार, अभिषेक,उमेश सिंगला पूर्व पार्षद, उमेश कोकी,महेश आर्य आदि मौजूद थे।