{"_id":"617c34c0bf30826a2841210e","slug":"opposition-to-offering-namaz-in-the-open-case-on-25-gurgaon-news-noi6131884177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में नमाज का विरोध, 25 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में नमाज का विरोध, 25 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर की सार्वजनिक जगहों पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-12ए व सेक्टर-47 में जमकर विरोध हुआ। नमाज अदा करने आए लोगों को देख हिंदू संगठन व स्थानीय लोग ने विरोध व नारेबाजी शुरू कर दी। विरोध को बढ़ता देख मौके पर आई आरपीएफ व पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए कुल 25 लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए लोगों को सेक्टर-14 थाने ले जाया गया। जहां देर शाम तक जमानत मिल गई।
गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को शहर के सेक्टर-12ए व 47 में में जुमे की नमाज से पहले ही हिंदू संगठन व अन्य स्थानीय लोग पहुंच गए। थोड़ी देर बाद मौके पर आए नमाजियों को देख विरोध करना शुरू कर दिया। मामले को तूल पकड़ता देख मौके पर आई थानों की पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं बड़े विरोध को देखते हुए जहां पर भी समुदाय विशेष के लोग नमाज पढ़ते हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी नमाज को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए थे, जब सेक्टर 12-ए स्थित एक निजी जमीन पर नमाज अदा कर रहे लोगों को विरोध हुआ था। इसमें एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इस दौरान यहां पर जमा भीड़ ने जय श्री राम के नारे भी लगाए थे।
सीएम व जिला प्रशासन के खिलाफ लगाए नारे
नमाज का विरोध कर रहे लोगों को जब गुरुग्राम पुलिस के वाहन में बैठा दिया गया तो उन्होंने सीएम मनोहर लाल व जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। राम भक्तों को जेल भेजने के लिए शर्म करने के लिए कहा। थाना जाने तक लोग वाहन में नारे लगाते रहे। वहीं सेक्टर-34 व डीएलएफ में निजी जमीनों पर बिना अनुमति के नमाज पढ़ने आए लोगों को पुलिस द्वारा रोका गया।
विज्ञापन
सेक्टर-47 में पहले भी कई बार हुआ विरोध
खुले में नमाज को लेकर शहर में सबसे ज्यादा विरोध सेक्टर-47 में देखने को मिला है। यहां कई बार विरोध हो चुका है। स्थानीय लोग व हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को पुलिस को कई बार हटाना पड़ा है। 15 अक्तूबर को खुले पार्क में नमाज पढ़ने के विरोध में स्थानीय लोगों ने माइक और स्पीकर के सहारे भजन भी गाए थे। इस दौरान खुले में नमाज के दौरान जब कई संगठनों के लोग पहुंचे तो पुलिस ने उनसे कहा कि जिला प्रशासन की बैठक में यह तय हुआ था कि कहां नमाज होगी। इसके बाद भी लोगों का विरोध जारी रहा। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में कुल 37 जगहों पर नमाज पढ़ने की अनुमति दी है।