फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only 13 percent people got vaccinated at government centers

शासकीय केंद्रों पर महज 13 फीसदी लोगों को लगा टीका

Sun, 06 Jun 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Only 13 percent people got vaccinated at government centers
गुरुग्राम। वैक्सीन की कमी के कारण जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया बुरी तरीके से प्रभावित हो चुकी है। आगे भी उम्मीद नहीं है कि सरकारी केंद्रों पर 18 से 44 साल तक की आयु वालों को टीका लग सके।
विज्ञापन

सरकारी केंद्रों पर अब सिर्फ नाम मात्र के लिए टीकाकरण चल रहा है तो वहीं, निजी केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया रफ्तार पकड़ चुकी है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में हुए कुल टीकाकरण में से शासकीय केंद्रों पर महज 13 फीसदी लोगों को ही टीका लगाया जा सका जबकि 87 फीसदी लोगों को निजी अस्पतालों में टीका लगाया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कुल 7835 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिसमें से 1002 को शासकीय केंद्रों व 6833 को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें से 18-44 आयु वर्ग में सर्वाधिक 6064 लोगों को टीका लगाया गया। शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण की प्रक्रिया बंद रही जबकि निजी केंद्रों पर 6014 को पहली व 50 को टीके की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल से ऊपर के 1551 को लगा टीका
वहीं, 45 साल से ऊपर के 1551 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 553 ने शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 233 ने दूसरी डोज ली जबकि 626 ने निजी केंद्रों पर पहली व 139 ने दूसरी डोज ली। वहीं, 61 स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना का टीका लगा जबकि लाभार्थियों में 159 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल रहे। इसी के साथ टीका लगवाने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर सात लाख 53781 हो गई है।
रविवार को जिले में 7386 को टीके की पहली डोज व 449 को दूसरी डोज दी गई। ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत रविवार को 88 लोगों को टीका लगाया गया।
45 से अधिक वाले सरकारी केंद्र पर लगवा सकेंगे टीका
सोमवार को भी 18-44 के बीच शासकीय केंद्रों पर कोई टीकाकरण नहीं होगा जबकि 45 साल से ऊपर वालों को 37 केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed