{"_id":"6b04416fd67c3522980a2586","slug":"online-system-made-them-rich-now-they-are-left-running-from-pillar-to-post-for-their-pension-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108201-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑनलाइन सिस्टम ने बना दिया अमीर, अब पेंशन के लिए खा रही हैं ठोकरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑनलाइन सिस्टम ने बना दिया अमीर, अब पेंशन के लिए खा रही हैं ठोकरें
विज्ञापन
- अशोक राणा, शांतिकुंज पार्ट टू, गुरुग्राम।
समाधान शिविर में पेंशन न बनने की शिकायत अधिकारी के सामने रखीं
नंबर गेम- 10 शिकायतें शिविर में सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाली बुजुर्ग महिला ऑनलाइन आय अधिक दिखने से परेशान है। पेंशन न बनने से परेशान महिला समाधान शिविर का चक्कर लगा रही है। वहीं, दूसरी ओर बिल्डर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से बचा रहे लोगों पर समाधान शिविर में कार्रवाई का आदेश दिया है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार ने सोमवार को समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। लघु सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस शिविर में कुल दस शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने लंबित शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने को कहा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि शिविरों में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उनके समाधान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक विनोद कुमार बजाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
- मेरी कॉलोनी में सड़क व मूलभूत सुविधाएं नहीं है, जिसके हल के लिए समाधान शिविर में कई बार आ चुके हैं। अब ग्रेप का हवाला दिया जा रहा है। - अशोक राणा, शांतिकुंज पार्ट -2
- मेरा पहले पीला कार्ड था अब आय अधिक दिखने के कारण नाम कट गया। मैं इसे ठीक कराने के लिए आठ माह से समाधान शिविर का चक्कर लगा रही हूं। - राजवंती, गाढ़ौली खुर्द
- मेरा पीला कार्ड है। सब कुछ ठीक है। उसके बाद भी बुजुर्ग पेंशन नहीं बन पा रही है। इसके लिए समाधान शिविर में दो बार आ चुकी हूं। - बाला, गाढ़ौली खुर्द
- बिल्डर ने मेरे साथ एक करोड़ रुपये की ठगी की है। उसके खिलाफ हाईकोर्ट से आदेश हो चुके हैं। राजस्व विभाग के कुछ लोग मिलीभगत करके उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होने दे रहे हैं। - नितिन सूरी, न्यू गुरुग्राम।