फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One dead in collision between rickshaw and bike, case

Gurugram News: रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक की मौत, केस

Mon, 27 Jan 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
One dead in collision between rickshaw and bike, case
तावडू। नगर के पचगांव रोड पर रिक्शा और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारनौल जिला महेंद्रगढ़ के रहने वाले सन्नी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम वह रिक्शा में अपने साथी शंकर पुत्र खेमचंद निवासी धूबियाना जिला भटिंडा व कृष्ण पुत्र राजपाल निवासी धूबियाना भटिंडा के साथ पचगांव से तावडू की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह बूराका कालोनी के समीप रेलवे पुलिया के पास पहुंचे तभी तावडू की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके कंधे में चोट लगी और शंकर को हाथ में चोट लगी। जबकि कृष्ण को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कृष्ण को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed