फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   On the fourth day of the cleanliness campaign, 12 tons of garbage was collected and delivered to Bandhwadi.

Gurugram News: सफाई अभियान के चौथे दिन 12 टन कचरा उठवाकर पहुंचाया बंधवाड़ी

Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of the cleanliness campaign, 12 tons of garbage was collected and delivered to Bandhwadi.
-नगर निगम की 52 टीमें सफाई व्यवस्था को कर रही दुरुस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष सफाई अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से कचरा, मलबा व हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान करने सहित सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा है। विशेष स्वच्छता अभियान के चौथे दिन निगम क्षेत्र से लगभग 12 टन कचरे को उठाकर बंधवाड़ी पहुंचाया गया है। 52 टीमें पर्याप्त मैनपावर, मशीनरी व सफाई संसाधनों सहित व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं।

अभियान के तहत चार दिन में लगभग 4200 टन कचरे का उठान सुनिश्चित किया गया है। अधिकारियों की माने ताे अगले 2-3 दिन में सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से दुरूस्त कर लिया जाएगा। एक ओर जहां टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों व खत्तों से कचरा उठाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सीएंडडी वेस्ट और हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशन से सेक्टर-4 चौक, सेक्टर-5 थाना रोड, प्रकाशपुरी चौक से पालम विहार रोड, हनुमान मंदिर डूंडाहेड़ा से एटलस चौक, उमंग भारद्वाज चौक से बसई चौक, सेक्टर-56 मार्केट, सिलोखरा गांव सहित अन्य क्षेत्रों की सफाई की गई। इसके साथ ही कार्टरपुरी, खांडसा, प्रेमपुरी, वाटिका चौक, सेक्टर-5, सेक्टर-15, आईटीआई के पास, अतुल कटारिया चौक, शनि मंदिर ओल्ड दिल्ली रोड, रामचौक व डूंडाहेड़ा बॉर्डर स्थित खत्तों से कचरा उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम गुरुग्राम द्वारा इस दौरान सीएंडडी वेस्ट, कचरा और हॉर्टिकल्चर वेस्ट संबंधी शिकायतों के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कचरा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290097521, सीएंडडी अर्थात मलबा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290088127 और हॉर्टिकल्चर वेस्ट संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290076135 है। नागरिक संबंधित नंबरों पर फोटो, लोकेशन व एड्रेस सहित शिकायत भेजें। प्राप्त शिकायतों का समाधान प्राथमिकता व तत्परता से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed