{"_id":"68b6fecfe016e098c9066120","slug":"old-gurugram-metro-project-will-now-be-visible-on-the-ground-will-be-inaugurated-on-5th-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66272-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना अब दिखेगी धरातल पर, पांच को होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना अब दिखेगी धरातल पर, पांच को होगा शुभारंभ
विज्ञापन
जीएमआरएल की ओर से कार्य शुरू करने की तैयारी, पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना धरातल पर पांच सितंबर से उतर जाएगी। सीएम पांच सितंबर को इसका शुभारंभ करेंगे। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) व प्रशासन की ओर से इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर में 27 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इसमें पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक निर्माण कार्य का टेंडर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड-रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है। ऐसे में अब निर्माण कार्य शुरू होना है। पहले चरण में मेट्रो के सिविल वर्क के लिए 1503.63 करोड़ रुपये जीएसटी समेत खर्च होंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह का तीन दिवसीय दौरा दिल्ली व गुरुग्राम में होगा। सीएम तीन और चार सितंबर को दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में शामिल होंगे। पांच सितंबर को गुरुग्राम में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और मेट्रो रेल विस्तार के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में 15.22 किमी मेट्रो कॉरिडोर बनेगा और 14 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसमें मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी 2024 को रेवाड़ी जिले से गुरुग्राम मेट्रो की आधारशिला रखी थी।
यातायात प्लान होगा तैयार
सिविल वर्क के लिए ठेकेदार के चयन होने के बाद अब पुलिस यातायात प्लान तैयार कर रही है, जिससे कार्य के दौरान जाम ना लगे। मेट्रो के पिलर सड़क के सेंट्रल वर्ज पर बनेंगे। ऐसे में मिलेनियम सिटी से सेक्टर-नौ तक सड़क चौड़ी है और सर्विस रोड को वाहनों के लिए खोला जा सकता है। इसके अलावा अन्य रूटों का भी विकल्प दिया जा सकता है। कंपनी की मशीनरी गुरुग्राम पहुंच रही है।