Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials must work in 'mission mode' to transform Gurugram: Chief Minister

गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करें अधिकारी : मुख्यमंत्री

Tue, 24 Nov 2026 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Officials must work in 'mission mode' to transform Gurugram: Chief Minister
सीएंडडी वेस्ट के अस्थायी संग्रहण के लिए 10 जगहों पर मिलेगी एक-एक हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन

नंबर गेम - 500 एकड़ में बनेगा स्थायी निस्तारण केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को गुरुग्राम की तस्वीर बदलने के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को जीएमडीए और नगर निगम अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, सड़क, पेयजल और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में धरातल पर बदलाव लाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है, इसलिए अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से काम करें। मुख्यमंत्री ने निर्माण एवं विध्वंस कचरे (सीएंडडी वेस्ट) के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने जिले में 10 स्थानों पर एक-एक हेक्टेयर जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पास करीब 500 एकड़ में स्थायी निस्तारण केंद्र विकसित करने को भी कहा गया। यह केंद्र गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद से निकलने वाले सीएंडडी वेस्ट का निस्तारण करेगा। बैठक में दिल्ली से अवैध रूप से सीएंडडी वेस्ट लाकर गुरुग्राम में डालने का मुद्दा भी उठा। पुलिस आयुक्त शिवास कविराज ने बताया कि ऐसे 12 वाहनों को जब्त कर एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सीसीटीवी निगरानी और अवैध रूप से कचरा डालने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सफाई और बुनियादी ढांचे पर जोर
मुख्यमंत्री ने शहर में धूल न उड़ने देने और सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट में घास लगाने को कहा। उन्होंने फुटपाथों पर टिकाऊ प्लेटें लगाने और प्रमुख सड़कों के किनारे बेहतर फुटपाथ विकसित करने पर जोर दिया। शहर की प्रत्येक प्रमुख सड़क की सफाई के लिए एक अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए। पेयजल, सड़क और सीवरेज नेटवर्क की अधूरी कड़ियों को जोड़ने तथा निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त चौक-चौराहों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी लें
नगर निगम आयुक्त पंकज ने बताया कि 250 से अधिक बेसहारा गोवंश को पकड़कर गोशालाओं में भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने पशुओं को पकड़ने वाली टीमों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए। पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सुझाव दिया कि संयुक्त आयुक्त अपने क्षेत्रों के चौक-चौराहों के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी लें। इसमें साफ-सफाई, हरियाली, उचित लाइटिंग और व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed