फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials are sleeping peacefully while problems keep people awake.

Gurugram News: अधिकारी सुकून से सो रहे और समस्याओं ने उड़ाई लोगों की नींद

Sun, 17 May 2026 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Officials are sleeping peacefully while problems keep people awake.
मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर गोदरेज सोसाइटी के निवासी
विज्ञापन

अमर उजाला संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-79 स्थित गोदरेज सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में टूटी सड़कें, ठप सफाई व्यवस्था और उड़ती धूल ने लोगों का नींद उड़ा रखी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम मानेसर के कर्मचारी नियमित रूप से सफाई नहीं करते, जिससे हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन समस्याओं पर चुप्पी साधकर चैन की नींद सो रहा है।
सबसे बड़ी समस्या पास में चल रहा आरएमसी प्लांट है, जिससे उड़ने वाली धूल व प्रदूषण लोगों को बीमार कर रहा है। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने समस्याएं साझा करते हुए कहा कि बार-बार लिखित शिकायत देने के बाद भी निगम अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों की इस अनदेखी और लापरवाही के खिलाफ अब स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन


लोग बोले-अधिकारी नहीं कर रहे समस्याओं का समाधान

इलाके में सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। टूटी और जर्जर सड़कों की वजह से दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। -लव


रामपुरा चौक से नौरंगपुर तक सड़क पर स्ट्रीट लाइट की रोशनी बहुत कम है। कुछ जगहों पर जलती ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी होती है। -राजेश श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन



समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम के कार्यकारी अभियंता को भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया।--सुमित कुमार



इलाके में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है। सोसाइटी तक आने-जाने के लिए लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। -अनिल कुमार अत्रे



नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स देते हैं। इसके बावजूद उन्हें जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। निगम द्वारा समस्याओं को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। -रमेश लखनपाल


इलाके में चल रहे आरएमसी प्लांट की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सुबह के समय पूरा इलाका धूल से भर जाता है। -हरमेश बिंदल






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article