Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Offered prayers at the gurdwaras and received the Guru's blessings.

Gurugram News: गुरुद्वारों में मत्था टेक लिया गुरु का आशीर्वाद

Tue, 24 Nov 2026 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Offered prayers at the gurdwaras and received the Guru's blessings.
गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए
गुरु नानक जयंती पर जिले के सभी गुरुद्वारों में मनाया गया 557 वां प्रकाश पर्व
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में मंगलवार को गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई गुरुद्वारों में सुबह प्रभातफेरी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहीं, सुबह से ही सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने गुरुद्वारों में मत्था टेका और गुरुवाणी व शबद कीर्तन में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद लिया।

न्यू कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे के प्रधान सरबजीत सिंह ने बताया कि पिछले करीब 13 दिनों से सुबह प्रभातफेरी निकाली जा रही थी, जिसका मंगलवार को समापन हुआ। प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार सुबह 4 बजे से रात 12 बजे तक कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया। लंगर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ज्ञानी दिलबाग सिंह मस्ताना, परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, निर्मल सिंह खालसा, डॉ. तेजिंदर सिंह (अमेरिका वाले) और गगनदीप सिंह सहित कई रागी एवं कीर्तन जत्थों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गुरबाणी कीर्तन और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


सदर बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां देर रात तक कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। गुरुद्वारे के मैनेजर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को अखंड पाठ साहिब के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद हजूरी रागी जत्थे ने कीर्तन किया। बलवंत सिंह दरवेश, दरबार साहिब अमृतसर से गुरदयाल सिंह और वरिंदर सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद गुरुद्वारा बंगला साहिब से महिंदर सिंह और दरबार साहिब अमृतसर से हरविंदर सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने कीर्तन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पटौदी स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर 22 नवंबर से चल रहे अखंड साहिब पाठ की समाप्ति के उपरांत अरदास एवं 24 नवंबर को शब्द कीर्तन के बाद में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। इस मौके पर ग्रंथी सरदार सुखचैन सिंह,सभा के प्रधान सरदार गुरजीत सिंह, सचिव सरदार हरजीत सिंह ठक्कर,गोबिंद खुराना,मनोज राजू,बंटी सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।


इसके अलावा डीएलएफ, सेक्टर-39, सेक्टर-40, सेक्टर-46, मॉडल टाउन, मदनपुरी और सेक्टर-82ए सहित जिले के अन्य गुरुद्वारों और सोसाइटियों में भी गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि कई स्थानों पर नगर कीर्तन और प्रभातफेरी निकाली गई, जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। प्रकाश पर्व को लेकर सिख समुदाय में विशेष उत्साह देखने को मिला। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटियों की ओर से आयोजन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व पर पटौदी के गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed