फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nutritious food will be prepared for students from coarse grains

Gurugram News: मोटे अनाज से विद्यार्थियों के लिए बनाया जाएगा पोषाहार

Mon, 11 Sep 2023 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nutritious food will be prepared for students from coarse grains
मिड डे मील योजना के तहत मिलने वाले भोजन का मेन्यू किया रिवाइज, कुपोषण से होगा बचाव
विज्ञापन

मोटे अनाज के साथ ही विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक आहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील के मेन्यू को शिक्षा विभाग ने रिवाइज किया है। पहली से कक्षा आठ तक के बच्चों को अब सप्ताह में दिन के हिसाब से अलग-अलग पोषाहार मिलेगा।
मिड डे मील योजना के तहत मिलने वाले भोजन में मोटे अनाज को भी शामिल किया गया है, इससे भोजन की गुणवत्ता व पौष्टिकता में भी सुधार होगा। मौलिक शिक्षा विभाग सहायक निदेशक की ओर से सभी जिला मुख्यालयों को पत्र जारी किए गए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से गुरुग्राम के स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराने वाली इस्कॉन कंपनी को विभागीय आदेशों से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन


----

मेन्यू के हिसाब से बच्चों के लिए डाइट चार्ट

शिक्षा विभाग की ओर से जारी मेन्यू के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को पहले सप्ताह में सोमवार को चावल, सोया चूरा, काला चना, सब्जियां व वसा के साथ 469.02 कैलोरी भोजन मिलेगा। मंगलवार को गेहूं, चना दाल, वसा के अलावा घीया व टमाटर की सब्जी का 447.8 कैलोरी ऊर्जा का भोजन खिलाया जाएगा। बुधवार को चावल, राजमा, प्याज, टमाटर, वसा व जरूरत के अनुसार अन्य साल्ट व मसाले शामिल किए जाएंगे, जिसमें 441.8 कैलोरी डाइट रहेगी। बृहस्पतिवार को चावल के साथ कढ़ी-पकौड़ा, चावल, बेसन, सोयाबीन चूरा व वसा के अलावा सब्जी भी भोजन में शामिल होगी। शुक्रवार को गेहूं, काला चना, मीठे पौष्टिक आहार व काला चना का हलवा खिलाया जाएगा, जिसमें कैलोरी मात्रा 496.3 रहेगी। शनिवार को दही के साथ पराठा खिलाया जाएगा। इस दिन भोजन में गेहूं, राज्ञी, सब्जी व दही शामिल होगी व कैलोरी की मात्रा 480 रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




----
दूसरे सप्ताह दिया जाने वाला पौष्टिक आहार

पहली से पांचवीं कक्षाओं के लिए दूसरे सप्ताह में सोमवार को चावल, सोयाबीन व चना दाल की बनी खिचड़ी खिलाई जाएगी, जिसमें कैलोरी मात्रा 467.04 रहेगी। मंगलवार को शक्कर, गुड़ या चीनी से बना मीठा दलिया व दूध पाउडर भी दिया जाएगा। बुधवार को सोयाबीन की पूड़ी व सब्जी, जिसके साथ सफेद चना व टमाटर का मिश्रण भी होगा। बृहस्पतिवार को मोटा अनाज में शामिल राज्ञी की खिचड़ी खिलाई जाएगी। शुक्रवार को बेसन, सूजी, प्याज व टमाटर का पूड़ा खिलाया जाएगा, कैलोरी मात्रा 427.02 रहेगी। दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। इसी प्रकार तीसरे सप्ताह में भी विद्यार्थियों को अलग मेन्यू के हिसाब से खाना दिया जाएगा।


वर्जन
विभाग की ओर से जारी हुआ मेन्यू मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली इस्कॉन कंपनी को भेजा जा चुका है। अब इसी मेन्यू के अनुसार स्कूलों में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन में पौष्टिकता व गुणवत्ता पर ज्यादा बल दिया गया है, ताकि विद्यार्थियों का कुपोषण से बचाव किया जा सके। - सरोज दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed