फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence: Hotel demolished from where stone pelting took place

Nuh Violence : जहां से हुई पत्थरबाजी वह होटल ध्वस्त, तीन मंजिला इमारतों पर चला बुलडोजर, अभियान जारी

Mon, 07 Aug 2023 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 02:03 AM IST
सार

रविवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दोनों तीनमंजिला इमारतों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। उपद्रवियों के खिलाफ शासन का अभियान जारी है। 

विज्ञापन
Nuh Violence: Hotel demolished from where stone pelting took place
नूंह में सहारा होटल जमींदोज... - फोटो : Ani

विस्तार

सांप्रदायिक हिंसा के दौरान जिस सहारा होटल और टाइल्स से दंगाइयों ने शोभायत्रा पर पथराव किया था उसे ध्वस्त कर दिया गया है। रविवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में दोनों तीनमंजिला इमारतों को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया।  दंगाइयों को अपनी इमारत इस्तेमाल करने देने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही।

विज्ञापन


प्रशासन ने करीब दो दर्जन स्थाई और अस्थाई बिल्डिंगों को ढा दिया जिसमें मुख्य तौर से इस हिंसा में प्रयोग किया गया सहारा होटल व कजारिया टाइल्स का शोरूम शामिल थे। ये दोनों बिल्डिंग तीन मंजिला थी और काफी बड़ी थी। इसके अलावा जिले में शांति रही। किसी प्रकार की कहीं कोई हिंसा व झड़प नहीं हुई ।
विज्ञापन


नूंह को छोड़कर सभी बाजार खुले रहे । नूंह में कर्फ्यू में ढील के दौरान महज 2- 4 दुकानें ही खुल पाई। बाकी पूरा बाजार बंद रहा । जिले में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया तथा जगह-जगह दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर आपसी भाईचारा बनाने की प्रशासन द्वारा अपील की गई। स्वयं डीसी और एसपी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए गांव में गए। नूंह में जिला प्रशासन द्वारा चौथे दिन 6 अगस्त को बुलडोजर से तोड़फोड़ अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 7:30 बजे से नूंह के मेडिकल कालेज रोड स्थित अभियान चलाया गया। सबसे पहले प्रशासन द्वारा नूंह में सहारा होटल को धराशाही किया गया। दंगाइयों ने इसी सहारा होटल का इस्तेमाल करते हुए ब्रजमंडल यात्रा पर पथराव किया गया। जिसके बाद प्रशासन को इस होटल की संलिप्तता पाए जाने पर बुलडोजर चला दिया। वहीं प्रशासन द्वारा इस ओर कार्रवाई करने से दंगाइयों और उनके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। हालातों को देखते हुए जिला नूंह में इंटरनेट सेवाएं 8 अगस्त तक बंद रहेंगी।

जिला में अवैध निर्माण तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। जिला में आज की कार्यवाई मिलाकर कुल 37 स्थानों पर 57.5 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया है। जिला में अब तक 162 स्थाई तथा 591 कच्चे स्ट्रक्चर धराशायी किए गए हैं


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के सामने लगभग 2.6 एकड़ भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया। इस क्षेत्र में 45 से अधिक स्ट्रक्चर थे जिन्हें धराशायी किया गया। इसके अलावा, 13 से 15 स्ट्रक्चर अस्थाई तौर पर बनाए गए थे जिन्हें हटाया गया है। इसी प्रकार नल्हड़ मंदिर के अलावा पिनगवां, गांव बीसरू, गांव बीवा, नांगल मुबारिकपुर, पालड़ा शाहपुरी, अगोन, सहारा होटल के पास के क्षेत्र, अडबर चौंक, नल्हड़ रोड, तिरंगा चौक के आस पास के क्षेत्रों सहित कई अन्य स्थानों पर अवैध निर्माण हटाया गया। इसी प्रकार, तावडू उपमंडल क्षेत्र के गांव सहसोला में 24 अस्थाई तथा 1 पक्के स्ट्रक्चर को हटाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed