{"_id":"6234dd60a162b804cb10bb19","slug":"nsg-head-constable-shoots-himself-dead-in-manesar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: मानेसर में एनएसजी के हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 19 Mar 2022 12:58 AM IST
Vikas Kumar
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 12:58 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि जांच जारी है और जल्द ही इससे पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के पास मानेसर परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक हेड कांस्टेबल ने शुक्रवार को अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया का मृतक हेड कांस्टेबल विक्रम (35) रोहतक का रहने वाला था और मानेसर में एनएसजी के हाउसकीपिंग विभाग में तैनात था। जांच में पता चला है कि विक्रम 2004 से एनएसजी में तैनात था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि जांच जारी है और जल्द ही इससे पर्दा उठ जाएगा। घटना के बाद से विक्रम की पत्नी सदमे में है। उसकी हालत को देखते हुए पुलिस ने फिलहाल उसका बयान दर्ज नहीं किया है। रोहतक में उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन