फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now the beneficiaries of the second dose are increasing not the first in the queue

अब कतार में पहली नहीं दूसरी डोज के लाभार्थी बढ़ रहे

Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Now the beneficiaries of the second dose are increasing not the first in the queue
गुुरुग्राम। पिछले करीब एक माह से भी ज्यादा समय से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर पहली डोज के मुकाबले दूसरी डोज के लाभार्थियों की संख्या बढ़ा दी गई है। नतीजा यह है कि लोगों को घंटों तक कतार में लगने के बावजूद टीका नहीं लग पा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी शासकीय केंद्रों पर पहली डोज के मुकाबले दूसरी के लाभार्थियों की संख्या कहीं ज्यादा रही।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में कुल 21978 लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया, जिसमें से 11230 लोगों को पहली व 10748 लोगों को दूसरी डोज दी गई। शासकीय केंद्रों पर 8929 लोगों को टीका लगाया गया जबकि 13049 लोगों को निजी केंद्रों पर कोरोनारोधी टीके की डोज दी गई। शनिवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन की 100 लोगों को पहली व 30 लोगों को दूसरी डोज दी गई। वहीं, विदेश जाने वाले 33 लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई। इसी के साथ जिले में अब टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 20 लाख 55511 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

शासकीय केंद्रों पर लगे 5 दिन के टीकाकरण का ब्योरा
तिथि पहली डोज दूसरी डोज
10 अगस्त 4000 7550
11 अगस्त 3700 3950
12 अगस्त 3800 5850
13 अगस्त 3800 5710
14 अगस्त 4000 6500
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed