Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Now order medicines, grocery and other household items from drone

Gurugram News: अब ड्रोन से मंगाएं दवाएं, ग्रॉसरी व अन्य घरेलू सामान

Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now order medicines, grocery and other household items from drone
साइबर सिटी में उपभोक्ता वस्तुएं मुहैया कराने वाली पहली सोसाइटी बनी फ्रेस्को
विज्ञापन


सोसाइटी ने ड्रोन सेवा देने वाली कंपनी स्काई एयर के साथ टाईअप किया
ड्रोन के उतरने की जगह सोसाइटी में बनाई, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अब तक तस्वीरें लेने और वीडियो बनाने के लिए ड्रोन का प्रयोग आम था। कोरोना काल के समय दवाइयों की डिलीवरी के लिए भी ड्रोन की सेवाओं का लाभ लिया गया। बुधवार से गुरुग्राम में दवाएं, ग्रॉसरी व अन्य घरेलू सामान मंगाने के लिए भी ड्रोन का प्रयोग शुरू हो गया है। सेक्टर-50 की निरवाणा कंट्री स्थित फ्रेस्को अपार्टमेंट में उपभोक्ता सेवाओं के लिए ड्रोन सेवा शुरू की गई। ड्रोन के उतरने की जगह सोसाइटी में बनाई गई है।
फ्रेस्को शहर की ऐसी पहली सोसाइटी बन गई है, जहां उपभोक्ता सामग्री मंगाने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। ड्रोन के माध्यम से एक बार में करीब 5 किलो की सामग्री मंगाई जा सकेगी। सोसाइटी ने ड्रोन सेवा देने वाली कंपनी स्काई एयर के साथ टाईअप किया है। इसका एक केंद्र सोसाइटी में शुरू हुआ है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीलेश टंडन ने बताया कि आधुनिक तकनीक के प्रयोग से जरूरी चीजों की त्वरित डिलिवरी का यह एक अच्छा माध्यम है। ड्रोन से विभिन्न ई-कॉमर्स और स्टोर की सामग्री यहां पहुंचाई जा सकेगी। सोसाइटी में ड्रोन से चीजें एक जगह आएंगी, वहां से सोसाइटी के घरों तक पहुंचा दिया जाएगा। इसमें खाने-पीने की चीजें, घरेलू जरूरत और अन्य सभी किस्म की चीजें जो हम ई-कॉमर्स कंपनियों से मंगाते हैं, मंगा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। ड्रोन की सेवा देने वाली कंपनी का एक व्यक्ति सोसाइटी में रहेगा, जहां वह ड्रोन को उतारेगा। सामान उनके केंद्र से आएगा। ड्रोन की सहायता से 15 से 20 किमी तक की दूरी से सामान मंगाया जा सकता है। पहले दिन फ्रेस्को सोसाइटी के लोग इसे लेकर काफी उत्साहित थे। लोगों ने कई जरूरी चीजें ऑर्डर कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed