{"_id":"60c0ffd88ebc3e5dea6ea7ba","slug":"now-only-581-active-patients-in-the-district-gurgaon-news-noi586527698","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में महज 581 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में महज 581 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में रोजाना आने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को पिछले तीन माह के न्यूनतम 27 मरीज आए तो 84 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं कोरोना से चार मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ जिले में अब सक्रिय मरीजों का आंकड़ा कम होकर 581 पर आ गया है। इसमें भी 533 संक्रमितों का घर में ही उपचार चल रहा है, जबकि 48 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में आ चुकी है। एक माह पहले 6 मई को कोरोना अपने चरम पर था, उस दिन जिले में सक्रिय मरीजों का अनुुपात सबसे ज्यादा 27 फीसदी था। वहीं, अब एक माह बाद स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब 1 फीसदी से भी कम मरीज सक्रिय हैं तो रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। हालांकि, मरीजों की मौत का सिलसिला अब भी थमा नहीं है। इसी क्रम में बुधवार को 4 मरीजों की मौत होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 860 पर पहुंच गया है। इसमें से 575 पहले से ही बीमार थे।
जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 180403 पर पहुंच गया है। इसमें से 178206 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें से पिछले एक सप्ताह में महज 288 मरीज ही संक्रमण की चपेट में आए हैं, जबकि तीन सप्ताह पहले की स्थिति यह थी कि रोजाना 500 से ज्यादा नए मरीज आ रहे थे। बुधवार को जिले में 3883 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए, जिसमें से 963 ने रैपिड एंटीजन जांच व 2920 मरीजों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए।