{"_id":"62a626ec92997600e32087c7","slug":"nine-colonies-of-municipal-corporation-gurgaon-news-noi6538393185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ कॉलोनियां नगर निगम के आधीन करने का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ कॉलोनियां नगर निगम के आधीन करने का सर्वे शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम। डेढ़ दशक से नगर निगम के अधीन आने की बाट जोह रही नौ कालोनियों में सर्वे शुरू हो गया है। इसमें आरडी सिटी, रोजवुड सिटी, मालिबू टाउन, मेफील्ड गार्डन, साउथ उप्पल, सुशांत लोक दो और तीन सहित एक अन्य कॉलोनी शामिल है। जिला नगर योजनाकार विभाग के नेतृत्व में ये सर्वे नगर निगम के साथ होगा। सर्वे में कॉलोनियों में पेयजल, ड्रेनेज, सीवरेज, बिजली, सड़क आदि मूलभूत सुविधाओं का ढांचा देखा जाएगा। पेयजल आपूर्ति के लिए पंप, बूस्टर आदि की पड़ताल होगी। इसके लिए चार अलग-अलग टीमें बनी हैं। इस सर्वे में जो खामियां मिलेंगी उसी के अनुसार विकास कार्य तय किए जाएंगे। सर्वे प्रक्रिया पूरी करने से पहले बिल्डर को सभी दस्तावेज नगर निगम में उपलब्ध कराने होंगे। कई बिल्डरों ने दस्तावेज जमा करा दिए हैं, कुछ सोमवार को करेंगे।
वार्ड नंबर 26, 29, 30, 31 व 32 में बसी कालोनियों को नगर निगम के आधीन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। वार्ड संख्या 26 और 29 की कालोनियों के लिए कार्यकारी अभियंता तुषार यादव के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। दूसरी कमेटी वार्ड 30, 31 व 32 के अंतर्गत आने वाली कालोनियों के लिए कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग के नेतृत्व में बनी है। बागवानी के लिए कार्यकारी अभियंता अमरजीत बैसला, एसडीओ कृष्ण कुमार और जेई सुनील कुमार के नेतृत्व में तथा बिजली संबंधी कामकाज के लिए कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार, एसडीओ आशीष हुड्डा, जेई पंकज सलूजा के नेतृत्व में कमेटी बनी है। इन कमेटियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
गौर हो कि बीती चार जून को नगर निगम आयुक्त मुकेश कुमार आहूजा के नेतृत्व में हुई बैठक में इसका फैसला हुआ था, जिसमें
जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारी शामिल थे। बैठक में मेफील्ड गार्डन के अजय शौकीन, मालिबु टाउन के वीपी सुभाष, विपुल वर्ल्ड के लाइजनिंग अफसर रविद्र सिंह, सुशांत लोक के ओपी वाही, अजय कुमार पंडिता तथा दीपक गुप्ता शामिल थे। बिल्डरों ने उनकी कॉलोनियों को नगर निगम के आधीन किए जाने के लिए सहमति प्रदान की थी।