फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nepal Police is not cooperating in bringing the accused of theft

चोरी के आरोपी को लाने में नेपाल पुलिस नहीं कर रही सहयोग

Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nepal Police is not cooperating in bringing the accused of theft
गुरुग्राम। साउथ सिटी से सेवानिवृत्त एयर इंडिया के घर काम करने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लाने में नेपाल पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। पालम विहार सीआईए की टीम मकान मालिक के साथ उसके चार दोस्तों को लेकर काठमांडू में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों की माने तो सब कुछ ठीक है मगर नेपाल पुलिस का सहयोग न मिल पाने के कारण 35 लाख की चोरी के आरोपी को लाने में पेच फंस सकता है।
साउथ सिटी दो में सेवानिवृत्त एयर इंडिया के मैनेजर रवि हांडा रहते हैं। उन्होंने तीन माह पहले नेपाल के रहने वाले विनोद साहू को रखा था। परिवार के लोग दिल्ली अपनी बहन के घर गए थे। वापस आकर देखा तो नौकर 20 लाख नकद, दस लाख रुपये की जूलरी व पांच लाख रुपये की कीमत को दो घड़ी लेकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

सीआईए पालम विहार की एक पांच सदस्यों की टीम शिकायतकर्ता के साथ काठमांडू में है। पुलिस टीम ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को उठाया है। जिसे वह जाते समय मिलकर भी गया है। उनको चोरी के पैसे में कुछ पैसे भी दिया है। वहां जाने के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। विनोद पुलिस के हाथ भी लग गया था। पर बाद में रिकवरी के मामले में बात बिगड़ गई। नेपाल पुलिस ने सहयोग नहीं किया। एक अधिकारी का कहना है कि अगर लिखा पढ़ी के हिसाब से चलेंगे तो उसे लाने में दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाली नौकर की तलाश में टीम बाहर गई हुई है। उसके आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीम ने रास्ते में उसके संपर्क में आने वालों को भी साथ ले रखा है।
प्रीतपाल, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed