फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence found in cleaning, fine of Rs 2 lakh imposed on the agency

Gurugram News: सफाई में मिली लापरवाही, एजेंसी पर लगाया 2 लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Negligence found in cleaning, fine of Rs 2 lakh imposed on the agency
नगर निगम आयुक्त का वार्ड-1 में सच से हुआ सामना, नाथूपुर के आसपास भी देखी व्यवस्था
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। मुख्यमंत्री की 7 सितंबर से शुरू हो रही स्वच्छता मेगा ड्राइव से पहले शहर की सफाई व्यवस्था देखने निकले निगम आयुक्त का सच से सामना हुआ। शुक्रवार सुबह वार्ड-1 में निरीक्षण के दौरान गंदगी के ढेर मिले। सफाई में लापरवाही पर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने एजेंसी संजय एंड कंपनी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। गुरुग्राम की गंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी होने के बाद अब सख्ती से जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।



उन्होंने निगम पार्षद सुंदर सिंह और स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव नाथुपुर व आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर आयुक्त ने तुरंत एजेंसी पर आर्थिक दंड लगाने के आदेश दिए और भविष्य में और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ अतिरिक्त निगमायुक्त रविन्द्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन





चारों जोन में चला विशेष स्वच्छता अभियान



शुक्रवार को निगम के चारों जोन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जोन-1 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार के नेतृत्व में बादशाहपुर स्थित राजकीय विद्यालय के अंदर और आसपास अभियान चलाया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षकों ने योगदान दिया। जोन-2 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार और निगम पार्षद सतपाल सिंह ने गांव दौलताबाद में अभियान की अगुवाई की। जोन-3 में संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जोन-4 क्षेत्र में संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक व निगम पार्षद सोनिया यादव के नेतृत्व में सेक्टर-52/57 रोड पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








निगम ने शुरू की सख्ती, हाल में यह हुई कार्रवाई

-एक दिन में 93 लोगों पर 2.30 लाख का जुर्माना।
-कचरे, मलबे की डंपिंग करने वाले 9 वाहन जब्त।
-ठोस कचरा प्रबंधन न करने पर 12 बीडब्ल्यूजी को नोटिस।
-24 घंटे निगरानी में गुरुग्राम, गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं।


नगर निगम क्षेत्र में सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। मानकों के विपरीत काम करने वाली एजेंसियों को नोटिस भी दिया जा रहा है।
- प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed