फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National Bajrang Dal district president attacked after entering the office

Gurugram News: कार्यालय में घुसकर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष पर हमला

Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
National Bajrang Dal district president attacked after entering the office
तीन आरोपी गिरफ्तार, घायल जिला अध्यक्ष निजी अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर क्षेत्र में सड़क पर घूम रहे गोवंश को हटवाने पर युवकों ने राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष व उनके साथियों पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा साथियों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे।
हमले में घायल जिला अध्यक्ष को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की पूरी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-70 निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सामाजिक कार्य करने के साथ ही निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने में गुरुग्राम नगर निगम की टीमों का सहयोग करते हैं। बीते शुक्रवार को गुरुग्राम नगर निगम की टीम बादशाहपुर में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़ रही थी और आशीष शर्मा भी नगर निगम की टीम के साथ मौजूद थे। यह बात कुछ लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने आशीष शर्मा पर उनके कार्यालय में घुसकर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह गोवंश पकड़वाते समय भी कुछ लोगों ने उन पर हमला किया था। इसके बारे में बादशाहपुर थाना में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से डेयरी चलाते हैं। उनके कार्य से यह डेयरी संचालक नाराज थे। उन्होंने बताया कि इस हमले में मोनू नाम के दो युवक, नवीन सहित पांच अन्य युवक शामिल थे। बादशाहपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन निवासी रिठौज गांव, नरेश निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) वर्तमान निवासी भोंडसी और मोनू उर्फ मनोज निवासी रिठौज गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - सुरेंद्र फोगाट, सहायक पुलिस आयुक्त, बादशाहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article