फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nagina-Karhera Road Turns into a Pond After Light Rain

Gurugram News: हल्की बारिश में तालाब बनी नगीना-करहेड़ा रोड

Thu, 09 Apr 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nagina-Karhera Road Turns into a Pond After Light Rain
बेमौसम बारिश से नगीना-करहेड़ा रोड पर हुआ जलभराव।
12 गांवों को जोड़ता है मार्ग, बदहाल सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



नगीना। कस्बे में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन के बड़े-बड़े दावे एक बार फिर जमीनी हकीकत के सामने खोखले साबित होते नजर आए। बेमौसम हुई हल्की सी बारिश ने नगीना-करहेड़ा रोड की बदहाल स्थिति उजागर कर दी, जहां सड़क पर इतना जलभराव हो गया कि पूरा मार्ग तालाब जैसा दिखाई देने लगा। इस समस्या ने एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों परेशानियां बढ़ा दी हैं, बल्कि विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए भी गंभीर मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
नगीना-करेहड़ा रोड पर स्थित नाला लंबे समय से गंदगी से पूरी तरह अटा पड़ा है। स्थानीय निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण हल्की बारिश का पानी भी निकासी नहीं पा सका और सड़क पर भर गया। यह स्थिति कोई नई नहीं है, बल्कि बरसात के हर मौसम में यह मार्ग जलभराव की चपेट में आ जाता है। रजत जैन का कहना है कि यह सड़क कस्बे के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी मार्ग पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीची मंदिर, अस्थल मंदिर, मस्जिद और धर्मशाला जैसे प्रमुख संस्थान व धार्मिक स्थल स्थित हैं।
विज्ञापन

कमल शर्मा ने कहा, सबसे गंभीर स्थिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास देखने को मिल रही है, जहां सड़क पर सबसे अधिक जलभराव है। इसके कारण छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों को बच्चों को गोद में उठाकर या पानी के बीच से निकालकर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। इससे न केवल असुविधा बढ़ रही है, बल्कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहरा गई है। नेमचंद गोयल ने कहा, यह मार्ग एक दर्जन से अधिक गांवों को नगीना कस्बे से जोड़ता है, जिसके चलते यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कर जल निकासी की व्यवस्था सुचारु की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही कस्बे की समग्र सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने की आवश्यकता जताई गई है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल आजाद ने कहा कि यदि इस प्रकार की समस्या है तो उसका जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed