फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Muskan won gold in 400m race

Gurugram News: 400 मीटर दौड़ में मुस्कान ने जीता स्वर्ण

Wed, 04 Feb 2026 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Muskan won gold in 400m race
सोहना। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीडीपीओ प्रवीण लता ने किया। प्रतियोगिता में दौड़, डिस्कस थ्रो, साइकिल दौड़, संगीत कुर्सी जैसे खेल खेले गए। इसमें 400 मीटर दौड़ में मुस्कान खटाना ने पहला, मंजू ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में बुलबुल ने पहला, खुशी खटाना ने दूसरा व कामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मनीषा ने पहला, बबीता ने दूसरा व मोनिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइकिल दौड़ में भारती ने पहला, स्वाति ने दूसरा व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संगीत कुर्सी प्रतियोगिता में पूनम ने पहला, रेणु ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रवीण लता ने कहा कि महिलाओं को घरेलू कार्यों के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनकी शारीरिक क्षमता संतुलित रहती है व मानसिक विकास भी होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed