{"_id":"5eda541b8ebc3e909f68fc99","slug":"murfer-of-a-man-in-roof-room-gurgaon-news-noi5153536142","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर बने कमरे में व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर बने कमरे में व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम/फर्रुखनगर। पटौदी रोड स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की छत पर बने कमरे में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति के सिर पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी, हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। फर्रुखनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सवित कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
मूलरूप से बिहार सरैया रत्नाकर निवासी मृतक के बेटे राकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि फर्रुखनगर मुख्य मार्केट स्थित परचून की दुकान पर उसके पिता रमेश काम करते थे। उनके पिता के साथ झारखंड निवासी सरुज भी कमरे पर रहता था। बेटे ने बताया कि उसके पिता कमरा खाली कर सामान कहीं और रख रहे थे, इस दौरान कुछ सामान यहीं रह गया था।
बृहस्पतिवार रात पौने नौ बजे कमरे में रहने वाले सरुज का फोन आया कि उसके पिता कमरे के फर्श पर पड़े हुए हैं जिसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई है और खून बह रहा है। सूचना के बाद फर्रुखनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान मिले। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी भारी चीज से उस पर हमला किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है हालांकि अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके है।