फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation will temporarily dump garbage in Nuh

नगर निगम अब नूंह में अस्थायी तौर पर डालेगा कचरा

Sun, 12 Jul 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will temporarily dump garbage in Nuh
गुरुग्राम। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की पाबंदी के बाद भी जगह जगह कचरा डाला जा रहा है। ऐसे में लोग विरोध जता रहे हैं। बसईं और फर्रुखनगर में लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है जिसके बाद निगम कचरा नहीं डाल सका। अब गुरुग्राम का कचरा नूंह जिले की एक निजी जमीन पर डालने की बात कही गई है। यहां भी लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इस पर निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि यह कचरा अस्थायी तौर पर डाला जाएगा। इस स्थान पर आधुनिक मशीनरी के माध्यम से कचरे का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा। साथ ही साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बदबू जैसी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का कार्य पूरा हो जाएगा कचरा प्रबंधन पूरी तरह से चलने लगेगा। नागरिकों को आश्वस्त किया कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed