{"_id":"65bd4aa7505293b46e0470a3","slug":"municipal-corporation-will-provide-quick-solution-as-soon-as-complaint-is-received-helpline-number-issued-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-24619-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिकायत मिलते ही नगर निगम करेगा त्वरित समाधान, हेल्पलाइन नंबर जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिकायत मिलते ही नगर निगम करेगा त्वरित समाधान, हेल्पलाइन नंबर जारी किए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ ही शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। निगम ने अलग-अलग श्रेणी की शिकायतों के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कोई भी नागरिक समस्याओं के बारे में फोटो, लोकेशन व पते सहित दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकता है।
निगमायुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि किसी क्षेत्र में सीवरेज व पानी संबंधी कोई शिकायत है तो क्षेत्रवासी हेल्पलाइन नंबर 7840001817 पर व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें भेजें। कूड़ा-कचरा या सफाई से संबंधित शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290097521, सीएंडडी वेस्ट अर्थात मलबा संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290088127, हॉर्टिकल्चर वेस्ट संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290076135 और गाय, बंदर व कुत्तों संबंधी शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर 7290075866 पर शिकायत का विवरण, पता व लोकेशन सहित व्हाट्सएप करें। निगमायुक्त ने बताया कि भेजी जाने वाली शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम व मोबाइल नंबर जरूर लिखें। ताकि शिकायत के समाधान उपरांत प्रतिक्रिया ली जा सके।