फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation sealed 16 illegal buildings

नगर निगम ने 16 अवैध भवनों को किया सील

Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation sealed 16 illegal buildings
गुरुग्राम। अवैध भवनों और फ्लैटों पर एक बार फिर नगर निगम प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाकर कुल 16 भवनों को सील कर दिया। इनमें एक फ्लैट भी है। नगर निगम प्रशासन ने सील किए गए भवनों के मालिकों की बाकायदा नाम सहित सूची भी जारी कर दी है। इनमें सबसे ज्यादा 10 अवैध निर्माण वार्ड-15 में किए गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड-13 में तीन, वार्ड-16 में 1 व वार्ड-22 में 2 अवैध निर्माण को सील किया गया। सीलिंग से पहले नगर निगम की तरफ से अवैध भवनों को चिह्नित करने का काम भी नगर निगम ने काफी बारीकी से किया था। वहीं, कई वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच की गई थी। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के बाद भवनों को सील करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीलिंग के दौरान कुछ जगहों पर निगम प्रशासन को विरोध का भी सामना करना पड़ा। सीलिंग की उक्त कार्रवाई नगर निगम जोन-1 के संयुक्त आयुक्त सुमित कुमार की अगुवाई में की गई। इससे पहले जुलाई व अगस्त माह में भी नगर निगम की तरफ से अवैध रूप से निर्मित कुछ भवनों को सील किया गया था। हालांकि, उस समय सील भवन मालिकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील किए गए भवनों का ब्यौरा
1 - बिमला देवी - वार्ड 22
2 - संदीप दहिया - वार्ड 22
3 - तारा चंद - वार्ड 15
4 - शोभा ठक्कर - वार्ड 15
5 - तिलक राज - वार्ड 15
6 - विनोद कालरा - वार्ड 15
7 - ललित सन्नी कुमार - वार्ड 15
8 - कृष्ण - वार्ड 15
9 - गगन वर्मा - वार्ड 15
10 - ओमप्रकाश बंसल - वार्ड 15
11 - सिधांत सिंघल - वार्ड 15
12 - सुरेंद्र - वार्ड 15
13 - कमला - वार्ड 13
14 - बलजीत - वार्ड 13
15 - ऊषा चौहान - वार्ड 16
16 - सुशांत चौहान - वार्ड 13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed