फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Corporation launched yellow paw on illegal construction and encroachment

Gurugram News: नगर निगम ने अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर चलाया पीला पंजा

Tue, 02 Sep 2025 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation launched yellow paw on illegal construction and encroachment
इंफोर्समेंट री टीम ने सेक्टर-7 में की कार्रवाई
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से मंगलवार सुबह अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में पुलिस बल की पूरी सहायता ली गई। नगर निगम आयुक्त के आदेश के बाद अवैध निर्माण करने वालों की जांच कर उसके खिलाफ इंजीनियरिंग विंग ने अभियान चला रखा है।
इस अभियान की निगरानी सहायक अभियंता एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरके मोंगिया व कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर की टीम ने की। कार्रवाई के दौरान सभी आवश्यक प्रोटोकॉल और कानूनी औपचारिकताओं का पालन किया गया ताकि ध्वस्तीकरण कार्य सुरक्षित, व्यवस्थित और पूर्णत वैध तरीके से सम्पन्न हो सके। निगम की टीम ने मौके पर अवैध रूप से किए गए निर्माण व अतिक्रमणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में रही।
विज्ञापन



नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण व अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमानुसार निर्माण कार्य करें और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed