{"_id":"6a7b84f46128b5c23601c375","slug":"municipal-corporation-employees-strike-extended-until-august-15-protest-held-in-support-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97409-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ी, समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल 15 अगस्त तक बढ़ी, समर्थन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगों पर आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारी नाराज, सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से मानी गई मांगों के संबंध में आदेश जारी करने में हो रही देरी और कथित वादाखिलाफी के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल अब 15 अगस्त तक जारी रखने का फैसला लिया है। मंगलवार को हड़ताल के छठे दिन कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कमला नेहरू पार्क में आयोजित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला स्तरीय रैली में हिस्सा लिया।
राज्य उपप्रधान एवं इकाई प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार के साथ 13 मई को हुए समझौते के बावजूद मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने जन संगठनों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से निगम कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन-ड्राइवरों को पक्का करने, सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और नियमित भर्ती समेत कई मांगों पर वादा पूरा नहीं कर रही है। उनका कहना है कि सरकार बार-बार बैठकें कर आश्वासन दे रही है, लेकिन सहमति बनी मांगों के संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए।
17 मांगों पर बनी थी सहमति
कर्मचारी नेताओं के अनुसार, 13 मई को हुए समझौते में सफाई कर्मचारी, सीवर कर्मचारी, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क तथा फायर विभाग के ड्राइवर और फायरमैन को 30 जून तक पक्का करने का आश्वासन दिया गया था। इसके अलावा सफाई और सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने, ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, नियमित भर्ती करने, एक्स-ग्रेशिया नीति में संशोधन, चिकित्सा सुविधा देने और छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने समेत 17 मांगों पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के सचिव सुनील कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार यूनियन प्रतिनिधियों को बार-बार बैठकों में बुलाकर केवल आश्वासन दे रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जल्द जारी नहीं किए गए तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। हड़ताल के दौरान सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सचिव गुरुग्राम महेश कुमार, शम्मी बोहत, साहुन खान, जोगिंदर, राजेश कुमार, ज्ञान चंद, तेजपाल, कैलाश, अनीता देवी, सीमा, कमला देवी सहित निगम और अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।