{"_id":"69f8f4bb3c5566deaf0e6048","slug":"multiple-teams-are-searching-for-the-accused-involved-in-the-firing-incident-at-the-home-of-rahul-fazilpurias-manager-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-86944-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग में कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर हुई फायरिंग में कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश
विज्ञापन
शनिवार रात को दिया था वारदात को अंजाम, एक सुरक्षाकर्मी के हाथ और पैर में लगी थी गोली
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीपक नांदल ने वारदात की जिम्मेदारी भी ली है
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कन्हई गांव में शनिवार रात को राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ यादव के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है। पुलिस की तरफ से आरोपियों की पहचान करने के लिए अपराध शाखा के साथ ही साइबर की टीमों भी जुटी हुई है।
कन्हई गांव निवासी सौरभ यादव काफी समय से राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीपक नांदल ने वारदात की जिम्मेदारी भी ली है। मैनेजर को पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी थी। इसको देखते हुए पुलिस की तरफ से उन्हें सुरक्षाकर्मी भी दिए गए थे। बदमाशों की तरफ से दी गई वारदात के दौरान सुरक्षाकर्मी सिपाही कुलबीर के हाथ और पैर में भी गोली लगी। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि पुलिस सुरक्षा मिलने के बावजूद भी हमला करने के लिए मैनेजर के घर पहुंच गए। इस वारदात के बाद अन्य लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- --
साइबर टीम दीपक नांदल की पोस्ट की रही है जांच
गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीम उस पोस्ट की जांच करने में जुटी है जिसमें दीपक नांदल की तरफ से वारदात की जिम्मेदारी ली गई थी। साइबर पुलिस पोस्ट करने वाली आईडी और उसके पता करने में भी जुटी है। इसके साथ ही जिस नंबर से मैनेजर को फोन आते थे उन नंबरों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- --
पुलिस की कई टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- संदीप, पुलिस प्रवक्ता