फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MP Majra and Royal Public School emerged as champions in the zonal handball competition.

Gurugram News: जोनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में एमपी माजरा और रॉयल पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

Wed, 22 Jul 2026 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
MP Majra and Royal Public School emerged as champions in the zonal handball competition.
एमपी माजरा की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में जीता खिताब
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नाथूपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही जोनल स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

अंडर-14 बालक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एमपी माजरा की टीम ने सेक्टर-9 के ग्रीनवूड स्कूल को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 वर्ग में भी एमपी माजरा की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल दूसरे और ग्रीनवूड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि ग्रीनवूड स्कूल उपविजेता और लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया मेमोरियल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले और सभी टीमों ने खेल भावना का परिचय दिया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। एमपी माजरा की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 दोनों वर्गों में खिताब जीतकर प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व स्थापित किया, जबकि अंडर-19 वर्ग में रॉयल पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed