फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mission Buniyad: 500 students of the district selected for Level-3

मिशन बुनियाद : जिले के 500 विद्यार्थी लेवल-3 के लिए चयनित

Fri, 27 Feb 2026 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mission Buniyad: 500 students of the district selected for Level-3
प्रदेश में 7,161 का चयन लेवल-3 के लिए हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिशन बुनियाद की लेवल-2 परीक्षा का परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है। इस चरण में उत्तीर्ण होकर गुरुग्राम से 500 छात्र-छात्राओं ने अगले दौर में जगह बनाई है। 30 जनवरी को आयोजित इस परीक्षा में पूरे प्रदेश से करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 7,161 का चयन लेवल-3 के लिए हुआ है।


जिले में नाहरपुर कासन के राजकीय विद्यालय के प्रशांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिलकपुर की खुशी दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर सुशांत लोक स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के प्रियम और दरबारीपुर के छात्र मयंक रहे। वहीं सुशांत लोक स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल के 21 विद्यार्थी सफल रहे। सेक्टर 4/7 के राजकीय विद्यालय से 16 और कादीपुर के राजकीय विद्यालय से 15 छात्रों ने अगले चरण में जगह बनाई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लेवल-3 परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed