{"_id":"6302362b8404b37b8a2e0ad5","slug":"missed-the-application-in-graduation-now-you-will-get-a-chance-in-open-counseling-gurgaon-news-noi6659565174","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में आवेदन से चूके, अब ओपन काउंसलिंग में मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में आवेदन से चूके, अब ओपन काउंसलिंग में मिलेगा मौका
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्नातक कक्षा में दूसरी मेरिट सूची के आधार पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। दूसरी मेरिट में शामिल विद्यार्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन फीस जमा कराकर दाखिला ले सकते हैं। दो सूची के बाद महाविद्यालयों में बची सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया चलाई जाएगी। बीते 8 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने से चूके और दो मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी में दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने का मौका मिलेगा। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 26 अगस्त को दोबारा पोर्टल खोला जाएगा।
पोर्टल खुलने के बाद विद्यार्थी अपने आवेदन फार्म में संकायों को लेकर बदलाव कर सकेंगे, वहीं अपनी पसंद के महाविद्यालयों को भी चुन सकेंगे। पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपने पंजीकरण नंबर को डालकर ऑनलाइन आवेदन फार्म खोलना होगा। इसके उपरांत फार्म में महाविद्यालय में बची सीटों के अनुसार विषयों का चयन करना होगा। इसमें विद्यार्थियों को दूसरे महाविद्यालयों का चयन करने का विकल्प भी दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को दूसरे महाविद्यालयों में पसंद के संकाय मिल सकें। बीते 12 अगस्त को जारी हुई पहली मेरिट सूची में शहर के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में 48 फीसदी, द्रोणाचार्य महाविद्यालय में 36 फीसदी और राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 38 फीसदी सीटों पर दाखिले हुए थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्र सहित अन्य राजकीय महाविद्यालयों में भी काफी कम सीटों पर विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई है। ऐसे में दूसरी मेरिट सूची में 23 अगस्त को फीस जमा कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा, कि जिले के किन महाविद्यालयों में कितनी सीटें बची हैं।
--------------
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेंगे दाखिले:
महाविद्यालयों में बची सीटों के लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसलिंग होगी, जिसमें विद्यार्थियों को स्वयं आकर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए महाविद्यालयों की ओर से समय तय किया जाएगा। तय समय में ही विद्यार्थियों को उपस्थित होना होगा। रजिस्टर में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही मेरिट सूची जारी की जाएगी और विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। इसके बाद भी सीट बचती है तो अगले दिन विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपस्थित होकर दाखिला प्रक्रिया में शामिल होना पड़ेगा।
विज्ञापन
----
वर्जन
बची सीटों पर 26 अगस्त को ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। पोर्टल पर अपने आवेदन फार्म में संकाय संबंधी बदलाव करने के उपरांत विद्यार्थी महाविद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। नए विद्यार्थियों को भी आवेदन फार्म भरने का मौका मिलेगा, जिससे वह दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
- संजय कत्याल, दाखिला नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9।