{"_id":"6ada5fcb5442d6707400d69a","slug":"middle-aged-man-dies-as-auto-rickshaw-overturns-several-passengers-injured-in-the-accident-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-105031-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, हादसे में कई सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, हादसे में कई सवारियां घायल
विज्ञापन
रामपुरा चौक के पास अनियंत्रित हुआ ऑटो, प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रामपुरा चौक के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। वहीं कई सवारियां घायल भी हुई हैं। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान गया (बिहार) के फतेहपुर निवासी कमलेश (47) के रूप में हुई है। कमलेश के रिश्तेदार पिंटू शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ खेड़कीदौला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
कमलेश गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव के पास शनि मंदिर वाली गली में रहता था और कारपेंटर का काम करता था। पिंटू शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका मौसा कमलेश अपने गांव के जानकार कमलेश के पास मानेसर गया था। 21 अक्तूबर की सुबह ऑटो में सवार होकर मानेसर से गुरुग्राम आ रहा था। सुबह करीब 8 बजे ऑटो दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रामपुरा चौक के पास रवि होटल के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलेश को राहगीरों ने उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ऑटो के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।