फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mean commit suicide, disturbed by financial condition and unemployement in lockdown

लॉकडाउन में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
mean commit suicide, disturbed by financial condition and unemployement in lockdown
लॉकडाउन में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
विज्ञापन

गुरुग्राम। देश में कोरोना संक्रमण से लॉकडाउन में गुरुग्राम में एक पेंटर ने आर्थिक तंगी और बेरोजगारी के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार को उसने ढाई हजार रुपये में अपना मोबाइल बेचकर घर का राशन और बच्चों के लिए पंखा लाया। इसके बाद आत्महत्या कर ली। हालांकि इस घटना को पुलिस महज आत्महत्या करार देते हुए तथ्यों को छिपा रही है। मूलरूप से बिहार के बारां गांव निवासी मुकेश कुमार (30) पेंटर का काम करता था। वह पिछले 8-10 साल से गुरुग्राम में रह रहा था। फिलहाल वह अपनी पत्नी पूनम व चार बच्चों के साथ सरस्वती कुंज स्थित झुग्गी में रह रहा था। पत्नी के मुताबिक पिछले 4-5 महीने से मुकेश बेरोजगार था। परिवार चलाने के लिए दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। इस कारण उस पर काफी कर्जा भी हो गया था।। लॉकडाउन के बाद वह घर पर ही था, काम न होने के कारण उनके पास पैसे भी नहीं थे। उन्हें उम्मीद थी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खुल जाएगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इस वजह से मुकेश मानसिक तौर पर काफी परेशान था। बृहस्पतिवार को मुकेश ने अपना मोबाइल किसी को ढाई हजार रुपये में बेच दिया और उन पैसों से राशन और बच्चों के लिए एक पंखा लेकर आया। दोपहर को उसकी पत्नी पास ही की झुग्गी में रहने वाले अपने मां-पापा के पास गई, तो मुकेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-53 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मानसिक तौर पर परेशानी की वजह से मौत की वजह मानते हुए 174 की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी। पीड़ित परिवार ने इस मौत को लेकर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया, लेकिन उनका कहना है कि अगर उनके पास खाने का राशन होता, तो मुकेश जिंदा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed