फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MBA woman from UK who cheated youth through Bumble app arrested along with her associates

Gurugram News: बम्बल एप के जरिये युवाओं से ठगी करने वाली यूके से एमबीए महिला साथियों सहित गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
MBA woman from UK who cheated youth through Bumble app arrested along with her associates
यूके से एमबीए करने के बाद दिल्ली एनसीआर में बिछाया प्यार और ठगी का जाल
विज्ञापन



शराब में नशीला पदार्थ देकर वारदात को देती थी अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। बम्बल डेटिंग एप के जरिए युवाओं से दोस्ती कर उन्हें शराब में नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने वाली जालसाज महिला को कमिश्नरेट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल उसके दो साथियों को भी काबू कर जेल भेज दिया है। वहीं महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 10 अक्तूबर को सेक्टर-29 डीएलएफ थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि साक्षी उर्फ पायल नामक युवती ने उससे डेटिंग एप बम्बल के जरिए दोस्ती की थी। यह युवती उससे मिलने के लिए गुरुग्राम आई थी, जहां वह उसे अपने घर ले गया। युवती ने शराब पीने के दौरान उससे बर्फ लाने के लिए कहा था। जब वह बर्फ लेने रसोई में गया तो उसने शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन

दो दिन बाद जब उसे होश आया तो उसने पाया कि उसके पास मौजूद नकदी, सोने की चेन, एटीएम कार्ड सहित मोबाइल व अन्य सामान गायब है। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया । जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दो महीने में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुकी है। पूरी वारदात की मास्टरमाइंड यही है और इसके दो साथी विशाल और सुशील इसका सहयोग करते हैं । जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरीपी ने यूनाइटेड किंग्डम से की है एमबीए
एसीपी डॉ. कविता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवती ने यूनाइटेड किंग्डम से एमबीए की हुई है। वह दिल्ली-एनसीआर खास तौर पर गुरुग्राम में रहने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर वारदातों को अंजाम देती थी। पूछताछ के बाद सामने आया कि उसने दिल्ली के लक्ष्मी नगर और सेक्टर-50 में भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा कुछ अन्य वारदातों के बारे में उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि इन दो महीने में वह करीब 30 लाख रुपये की लूट कर चुकी है। फिलहाल पुलिस ने इसके दोनों साथियों को जेल भेज दिया है जबकि आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान और भी जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed