फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Massive fire in e-waste factory

मानेसर में ई वेस्ट फैक्टरी में लगी भीषण आग

Thu, 24 Jun 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Massive fire in e-waste factory
गुरुग्राम। मानेसर के सेक्टर-चार स्थित देशवाल ई-वेस्ट फैक्टरी में बृहस्पतिवार शाम भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची 25 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने छह घंटे में आग पर काबू पाया। दो एकड़ में बनी फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि इस बीच किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन

मानेसर के सेक्टर चार मेें स्थित देशवाल ई वेस्ट फैक्टरी में बृहस्पतिवार को साढ़े तीन बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में कंपनी से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आकाश धुआं-धुआं हो गया। मौके पर पहुंची कुछ दमकल गाड़ियों से आग बुझाना शुरू किया गया, लेकिन आग की भयानकता को देेख एक के बाद एक मौके पर 25 से अधिक दमकल गाड़ियां आ गईं, इसके बाद रात साढ़े नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका। कंपनी में मौजूद सारे सामान व मशीनरी जलकर राख हो गई हैैं।
विज्ञापन

दमकल अधिकारियों का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, इसकी जांच की जाएगी। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों की मानें तो कंपनी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद यह हादसा हुआ है। मारुति गुरुग्राम, मारुति मानेसर, सोहना फायर स्टेशन, सुजुकी मोटर साइकिल, मेदांता, डीएलएफ, हल्दीराम, एएसएफ ग्वाल पहाड़ी, एयरफोर्स सोहना रोड व माता रोड से दमकल की गाड़ियां मगांई गई थी। थाना प्रभारी मानेसर यशवंत ने बताया कि पुलिस की ओर से आग लगने वाले सभी रास्तों को रोक दिया गया था। आग बगल में न फैले इसके पहले से इंतजाम किए गए थे। सावधानी के तौर पर एंबुलेंस को भी तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में आग कंपनी के अधिकांश हिस्सों में फैल गई थी, दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया है, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
पंकज कुमार, फायर अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed