फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Massive fire breaks out at warehouse; flames visible from afar.

Gurugram News: वेयरहाउस में लगी भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें

Sat, 04 Jul 2026 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Massive fire breaks out at warehouse; flames visible from afar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। वजीरपुर गांव के पास स्थित एक वेयरहाउस में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर कर्मी लगातार आग को फैलने से रोकने में जुटे रहे, ताकि यह आसपास की इमारतों तक न पहुंच सके। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन वेयरहाउस में रखे सामान को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझने के बाद नुकसान की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed