फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman thrown out of home after giving triple talaq, case registered

Gurugram News: विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला, केस दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of home after giving triple talaq, case registered
पिनगवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कार व नकदी की मांग कर रहे थे। जिसे उसके मायके वाले पूरा नहीं कर पाए। आरोप है कि विवाहिता के साथ मारपीट व छेड़छाड़ भी की गई। पुलिस ने ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी साल 2023 में बामनवाड़ी थाना पहाड़ी जिला डीग के रहने वाले शरीफ के साथ हुई थी। उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, जिससे ससुराल वाले ना खुश थे। इसको लेकर लगातार मारपीट होती रही। पुलिस ने पति शरीफ, ससुर कमरू, हारून, खत्तन, साजिद, खुर्शीद व सरजीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed