फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman commits suicide by hanging herself with her saree

Gurugram News: साड़ी से फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Thu, 28 May 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself with her saree
नहीं मिला सुसाइड नोट, पिता की शिकायत पर पति व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हेलीमंडी पुलिस चाैकी क्षेत्र स्थित जयदेव कॉलोनी में 26 मई की सुबह विवाहिता ने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पलवल (हरियाणा) के कोंडल गांव निवासी सोमवती उर्फ सोनम (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता धोर सिंह की शिकायत पर पति साहिल, तिलकराज, विक्की, कल्लू, ममिया के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मृतका की शादी 31 जनवरी 2020 में हेलीमंडी स्थित जयदेव काॅलोनी निवासी साहिल के साथ हुई थी। दंपती के पांच और तीन साल के बच्चे हैं। साहिल एक वेयरहाउस में नौकरी करता है। 26 मई की सुबह करीब 5.30 बजे साहिल ड्यूटी से घर वापस आने के बाद खाना खाकर सो गया। घर में सोमवती उर्फ सोनम की सास व देवर अपने काम में व्यस्त थी। सुबह करीब 10 बजे सास ने सोनम के कमरे में जाकर देखा तब वह पंखे पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली। उसने तुरंत साहिल को जगाया। साहिल ने तुरंत अपनी पत्नी को फंदे से उतारकर सीपीआर देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पटौदी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार की दोपहर को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मोर्चरी में मायका पक्ष व ससुराल पक्ष के बीच शव को लेने के लिए बहस भी हुई। जिसमें पुलिस को भी बीचबचाव करना पड़ा। हालांकि शव को मृत महिला के मायके वाले अपने गांव दाह संस्कार करने के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने आरोप लगाया है कि साहिल का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसके बारे में उनकी बेटी को पता लग गया था। इस पर टोकने पर उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी, जिसमें ससुराल पक्ष के लोग भी अपने बेटे का साथ देते थे। इस मामले में 3 साल पहले हेलीमंडी चौकी में शिकायत दी गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी उनकी बेटी के साथ मारपीट होती रही।

वर्जन
मृतका के मायके वालों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम में फंदा लगने से मौत होने की बात सामने आई है। मायके वालों के आरोपों के आधार पर भी मामले में ससुराल पक्ष से पूछताछ की जाएगी। - नरेंद्र कुमार, एएसआई, हेलीमंडी चौकी (पटौदी थाना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article