फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manhole covers will be installed through a campaign

Gurugram News: अभियान चलाकर लगाए जाएंगे मैनहोल के ढक्कन

Mon, 11 Sep 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Manhole covers will be installed through a campaign
फोटो
विज्ञापन

नगर निगम 18 सितंबर से 24 सितंबर तक चलाएगा विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम आने वाले दिनों में अभियान चलाकर मैनहोल के ढक्कन लगाएगा। खुले नालों के स्लैब डलवाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता ने अपने पदाधिकारियों को इसके बारे में निर्देश जारी किया है कि 18 सितंबर से 24 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर सीवेज, ड्रेनेज लाइनों के टूटे, खुले मेनहोल के ढक्कन लगा दिए जाएं।
इसके साथ ही जहां-जहां नाले खुले हैं, वहां स्लैब ढलवा दिया जाए। जहां काम चल रहा है या काम अलॉट हो गया है, वहा युद्ध स्तर पर कार्य कर उसे पूरा किया जाए। नगर निगम के सभी इंजीनियरिंग स्टाफ को इस विशेष अभियान में शरीक होने के आदेश दिए गए हैं। सभी कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियरों को इस दौरान फील्ड में रहकर गलियों और सड़कों के मैनहाेल के ढक्कन लगाने, खुले नालों में स्लैब डलवाने में जुटे रहेंगे।
विज्ञापन


नगर निगम ने इस कार्य में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और जागरूक नागरिकों का भी सहयोग मांगा है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने इस अभियान का स्वागत किया है। शहर के कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नगर निगम को अपने इलाके के नालियों के खुले ढक्कन, खुले मेनहोल, टूटे मेनहोल की जानकारी उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। सेक्टर 45 के आरडब्ल्यूए महासचिव पुनीत पाहवा ने कहा कि वे नगर निगम का पूरा सहयोग करेंगे। नगर निगम को ऐसे अभियान चलाने चाहिए। सुनील यादव, पायल चौहान, विक्रम सिंह आदि कई आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने नगर निगम को इलाके की स्थिति बताने में सहयोग का आश्वासन दिया है और इस अभियान का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed