{"_id":"6765bcc4c53461208f01e934","slug":"mandikheda-doctors-accused-of-taking-money-in-lieu-of-treatment-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2436742-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मांड़ीखेड़ा के डॉक्टरों पर इलाज की एवज में पैसे लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मांड़ीखेड़ा के डॉक्टरों पर इलाज की एवज में पैसे लेने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। अव्यवस्था को लेकर सुर्खियों में रहने वाला जिले का अल-आफिया अस्पताल पिछले तीन दिनों से हड्डी रोग विशेषज्ञ के डॉक्टरों की वजह से एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर उन पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो पैसे लिए बिना यहां पर कोई काम नहीं करते हैं। हालांकि, इस बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञों का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं, उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
मामले को लेकर जहां लिखित शिकायत की जा चुकी है, वहीं कुछ लोग इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री से भी शिकायत देेने की बात कह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि डॉक्टरों के परिचित लोगों ने अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर खोल रखे हैं। जहां पर लोगों को भारी भरकम रकम चुकानी पड़ती है। लोगों का दावा है कि यदि सही मायने में जांच की जाए तो अल आफिया अस्पताल से बड़ा खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि जिला नागरिक अल आफिया अस्पताल में दवाईयों से लेकर, अल्ट्रासाउंड जैसी कई बड़ी जांच नहीं हो पा रही हैं। यहां पर इलाज के लिए आने वाले लोग अव्यवस्था व महंगी दवाइयों खरीदने को मजबूर से परेशान हैं। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
जड़ जमाए बैठे है डॉक्टर :
लोगों का कहना है कि यहां पर अधिकतर डॉक्टर लंबे समय से जड़ जमाए हुए हैं। जो क्षेत्र के भोले भाले लोगों का इलाज के नाम पर शोषण कर रहे हैं। आरोप है कि अधिकतर दवाइयां बाहर की लिखी जाती हैं। इसके बाद लोगों को अपने परिचित लोगों के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने को कहा जाता है। जहां पर लोगों से दवाइयों के नाम पर मोटी रकम ली जाती है।
-- -- -- -- -- -
इस बारे में हमारे पास किसी की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर लोग कुछ भी लिख सकते हैं। यदि ऐसा मामला है तो हमें लिखित शिकायत दें। -डॉ. सर्वजीत, सिविल सर्जन नूंह।